सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Suspicious death of supervisor in Raghunath Dharamshala

Haryana: रघुनाथ धर्मशाला में सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत, दो दिन से लापता था शख्स

माई सिटी रिपोर्टर, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सतीश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Suspicious death of supervisor in Raghunath Dharamshala
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

फतेहाबाद शहर की रघुनाथ धर्मशाला में रविवार शाम को सनसनी फैल गई, जब वहां कार्यरत एक सुपरवाइजर हरीश उर्फ काला गांधी का शव बरामद हुआ। मृतक पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में काम करने वाला सुपरवाइजर बीते दो दिनों से नजर नहीं आ रहा था। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने उसे कई बार तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार शाम को शक के आधार पर पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर मेन गेट खोला तो अंदर सुपरवाइजर का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के डॉक्टर जोगिंद्र ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सतीश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं धर्मशाला से जुड़े लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि धर्मशाला के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

धर्मशाला के प्रधान टेकचंद मिढा ने बताया कि हरीश करीब 25 वर्षों से सुपरवाइजर था। हरीश रानियां जाने की बात कह रहा था, लेकिन फोन नहीं उठा रहा था। शाम को भी कॉल की गई लेकिन नहीं उठाया गया। शक होने पर अंदर आ कर कर्मचारी ने देखा तो पोर्च में शव पड़ा था। कैमरे देखे जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed