{"_id":"6a1337c66daf08e610001766","slug":"162-lakh-rupees-were-duped-by-the-fraudster-on-the-pretext-of-providing-chemicals-at-cheap-rates-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-154449-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सस्ते दाम पर केमिकल दिलाने का झांसा दे ठग लिए 1.62 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सस्ते दाम पर केमिकल दिलाने का झांसा दे ठग लिए 1.62 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 24 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना। टाइल एडहेसिव केमिकल सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा देकर ठगे गए 1.62 लाख रुपये शहर पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलवा दिए। साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई के बाद आरोपी से पूरी रकम रिकवर कराई गई।
साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी पीएसआई रजत कुमार ने बताया कि गांव ढाणी भोजराज निवासी पवन शर्मा ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि वार्ड-1 टोहाना निवासी साहिल, जो फिलहाल सत करतार कॉलोनी पानीपत में रह रहा है, ने खुद को करनाल की गोमेक्स कंपनी का एजेंट बताया था। आरोपी ने 20 प्रतिशत छूट पर टाइल एडहेसिव केमिकल सप्लाई का भरोसा दिलाया।
झांसे में आए पवन शर्मा ने आरोपी के बताए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में 1 लाख 62 हजार रुपये एडवांस जमा करा दिए। तय समय बीतने के बाद भी सामान नहीं पहुंचा। रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा।
विज्ञापन
शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में थाना शहर में 30 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साइबर टीम ने आरोपी को ट्रेस कर कोर्ट के आदेश पर जांच में शामिल किया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी स्वीकार कर ली और पूरी राशि पीड़ित को लौटा दी।

Trending Videos