सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ishrith and Rupneet became the best players in the athletics competition

Fatehabad News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ईशरीत और रूपनीत बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ishrith and Rupneet became the best players in the athletics competition
गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रतिया। गुमटसर अकादमी के खेल मैदान में रविवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन पर ईशरीत औलख को लड़कों और रूपनीत बोला को लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

कोच हरदीप सिंह बोला ने बताया कि लड़कियों के ओपन वर्ग शॉटपुट मुकाबले में रूपनीत बोला ने पहला, परवाज ने दूसरा और बक्शननूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन किलोमीटर दौड़ में रूपनीत बोला पहले, यशिका दूसरे और कोमल रानी तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में राजवीर कौर, कुलजीत कौर और गुरविंदर कौर ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 200 मीटर दौड़ में राधा पहले, पलक दूसरे और रवनीत तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रीमांश ने पहला, रमनदीप ने दूसरा और गुरलीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के ओपन वर्ग में तीन किलोमीटर दौड़ में ईशरीत औलख पहले, गुरफतेह दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में ईशरीत औलख, करण और कबीर ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।
विज्ञापन
Trending Videos

लंबी कूद में दक्ष पहले, हरविंदर दूसरे और भवनीत तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सहज, शौर्य और पवन ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में आयुष पहले, आशु दूसरे और मन्नत तीसरे स्थान पर रहे। हैंडबाल मुकाबले में गुमटसर अकादमी ने पहला और कलर कॉलोनी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर कमेटी सदस्य छिंदर पाल कौर, इंद्रजीत समरा, अमनदीप, गुरप्रीत, खुशदीप कौर, अजय बेदी, संदीप सिंह, हरमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed