{"_id":"6a13375ade9abc9e1f052cbd","slug":"ajanta-warriors-register-5th-consecutive-win-in-masters-premier-league-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-154438-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मास्टर प्रीमियर लीग में अजंता वॉरियर्स की लगातार 5वीं जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मास्टर प्रीमियर लीग में अजंता वॉरियर्स की लगातार 5वीं जीत
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी:संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चल रहे मास्टर प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के ताजा मुकाबले में अजंता वॉरियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मराठा इलेवन को 45 रनों से शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही अजंता वॉरियर्स अपने पूल-ए में सभी 5 मैच जीतकर शीर्ष पर काबिज हो गई है।
अजंता वॉरियर्स ने 20 ओवर में 193 रन बनाए जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजंता वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के हीरो बुग्गी रतिया रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुग्गी ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 10 छक्कों की मदद से 71 रनों की तूफानी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मराठा इलेवन की टीम अजंता वॉरियर्स के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 17.2 ओवरों में 148 रनों पर ढेर हो गई। अजंता वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में दुष्यंत खटीक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 20 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, विकेटकीपर हिमांशु झंडई ने विकेट के पीछे मुस्तैदी दिखाते हुए 6 शानदार कैच लपके।
विज्ञापन
दिन के एक अन्य मुकाबले में सुखीजा चैलेंजर्स ने जीवा टाइगर्स को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत की है। सुखीजा चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नोनी के शानदार 65 रन और एडवोकेट गौरव बिश्नोई के 38 रनों की बदौलत 202 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। 203 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवा टाइगर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 48 रनों पर ही अपने 6 मुख्य विकेट गंवा दिए।
शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं पाई और पूरी टीम 144 रनों पर सिमट गई। मैच के दौरान कमेंट्री हरप्रीत भुल्लर और अमन अरोड़ा की। मैच में स्कोरिंग की जिम्मेदारी सौरव जिंदल ने निभाई। मैदान पर खेल रही टीमों, खिलाड़ियों और दर्शकों को राहत पहुंचाने के लिए अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद बंसल द्वारा ठंडे पानी की छबील लगवाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से मनमोहन, मोनू, रॉबिन सुखीजा, गोल्डी, लवदीप मान, मोहन सैनी, रिंपी, सतीश पटवारी और सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Trending Videos