सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   44 illegal connections disconnected, 56 issued notices

Fatehabad News: 44 अवैध कनेक्शन काटे, 56 को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
44 illegal connections disconnected, 56 issued notices
भट्टूकलां में पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर कार्रवाई करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
भट्टू कलां। पेयजल संकट को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की बर्बादी के खिलाफ मंगलवार सुबह अभियान चलाया। विभाग की टीम ने गांव में निरीक्षण के दौरान पाया कि कई लोग पीने के पानी की सप्लाई का उपयोग हरे चारे और सब्जियों की सिंचाई के लिए कर रहे थे जबकि कुछ स्थानों पर सर्विस स्टेशन भी चलाए जा रहे थे।


इसके अलावा अनेक घरों में पानी के नल खुले मिले जिससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा था और कई परिवारों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा था। उपमंडल अभियंता सतपाल रोज ने बताया कि ग्राम पंचायत भट्टू कलां में अभियान के दौरान 44 अवैध कनेक्शन काटे गए जबकि 56 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जलघर में सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में असुरक्षित और अवैध कनेक्शनों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को पानी बचाने के प्रति जागरूक कर रही है तथा जिन घरों में नलों पर टोंटी नहीं लगी है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन


खंड संयोजक शमशेर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई से संचालित सभी वाहन धुलाई केंद्र (सर्विस स्टेशन) तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएं। विभाग ऐसे मामलों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेगा। अभियान के दौरान गांव में मौजूद पानी की लीकेज भी चिन्हित की गई हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। इस अवसर पर सतपाल रोज, मदन लाल, शमशेर सिंह, राणा सिंह, रामकरण, रवि कुमार, नीरज कुमार, सुनील बिसला, अनिल कुमार, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed