{"_id":"6a2922503107ad1c2f0593b1","slug":"video-nursing-officer-in-fatehabad-remains-aggrieved-insists-on-an-apology-citing-defamation-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नर्सिंग ऑफिसर की नाराजगी नहीं हुई दूर, माफी मांगने पर अड़ी, बोलीं- मानहानि हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नर्सिंग ऑफिसर की नाराजगी नहीं हुई दूर, माफी मांगने पर अड़ी, बोलीं- मानहानि हुई
नर्सिंग ऑफिसर ने हड़ताल खत्म कर दी है लेकिन हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रही रेणु भाटिया के विवादित बयान को लेकर उनका विरोध बुधवार को भी जारी रहा। नर्सिंग स्टाफ ने नागरिक अस्पताल में गेट मीटिंग की और मांग की कि रेणु भाटिया को माफी मांगनी होगी। गेट मीटिंग के बाद नर्सिग ऑफिसर वेल्फेयर के सदस्यों ने कहा कि रेणु भाटिया के खिलाफ कुरूक्षेत्र में मामला दर्ज करवाया जा रहा है और इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे। नर्सिग ऑफिसर के सम्मान को ठेस पहुंची है।
नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान सुमित्रा ने कहा कि बुधवार को गेट मीटिंग की गई है। मीटिंग में मंगलवार को हड़ताल में समर्थन करने वाली यूनियन का आभार जताया गया। सुमित्रा ने कहा कि रेणु भाटिया ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुमित्रा ने कहा के चेयरपर्सन रही रेणु भाटिया ने नर्सिग को लेकर जो शब्द इस्तेमाल किए है उसको लेकर कुरूक्षेत्र में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है और आत्मसम्मान की लड़ाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।