सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Sarpanch Association in Tohana, Fatehabad, stated that to eradicate the drug menace completely, illegal retail outlets must be shut down; the panchayats are ready to cooperate.

फतेहाबाद के टोहाना में सरपंच एसोसिएशन बोली- नशा जड़ से मिटाना है तो अवैध खुर्दे बंद करो, पंचायतें सहयोग को तैयार

Naveen Naveen
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:40 PM IST
The Sarpanch Association in Tohana, Fatehabad, stated that to eradicate the drug menace completely, illegal retail outlets must be shut down; the panchayats are ready to cooperate.
हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल ने मुख्यमंत्री के नशा विरोधी अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना है तो सबसे पहले गली-गली में चल रहे अवैध शराब के खुर्दे बंद करने होंगे। रणबीर गिल ने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पंचायतों को संबोधित कर नशे के खिलाफ सहयोग मांगा था। पंचायतें सरकार के इस कदम के साथ हैं। "मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय आने वाली पीढ़ी को बचाने वाला है। पंजाब के बाद अब हरियाणा का कोई गांव-शहर इस बीमारी से बचा नहीं है। 18-19 साल के बच्चे टीके लगाकर मर रहे हैं, घर खाली हो रहे हैं"। हर गांव में 10 अवैध कारोबारी रणबीर गिल ने दावा किया कि हरियाणा के करीब 7,000 गांवों में औसतन हर गांव में 10 लोग अवैध नशे का कारोबार करते हैं। शहरों की गली-गली में शराब के खुर्दे खुले हैं। कुल मिलाकर लगभग 2 लाख लोग अवैध कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार मुनाफे के लिए गली-गली खुर्दे खुलवाते हैं। "इन खुर्दों का कोई लाइसेंस नहीं। शराब की आड़ में चिट्टा, स्मैक, इंजेक्शन और नशीली दवाएं बेची जाती हैं। नशेड़ी घर के बर्तन तक गिरवी रख देते हैं"। पंचायतों को सूची बनाने का अधिकार दें गिल ने सरकार से मांग की कि हर पंचायत और वार्ड के एमसी को लेटर भेजकर कहा जाए कि वे अपने क्षेत्र में नशे के कारोबारियों और अवैध खुर्दों की सूची बनाकर सरकार को दें। "ग्राउंड लेवल पर पंचायतों और एमसी को सबसे ज्यादा पता होता है कि नशा कहां बिक रहा है"। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा कि पंचायतें शिकायत करती हैं, पर रेड के समय शराब न मिलने पर कार्रवाई नहीं होती। "सरकार ऐसा कानून बनाए कि चिन्हित कारोबारियों को नशा न मिलने पर भी 2-4 दिन हिरासत में रखा जाए, ताकि डर पैदा हो"। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग भी की। पंचायतों का ऐलान: जमानत नहीं कराएंगे रणबीर गिल ने बताया कि उनकी पंचायत बनने के बाद गांव में न ठेका चलने दिया, न अवैध खुर्दा। "हमने तय किया है कि नशा बेचने वाले या चोरी करने वाले की पंचायत जमानत नहीं कराएगी"। उन्होंने अन्य पंचायतों से भी अपील की कि समाज को बचाना है तो नशे के सौदागरों का साथ छोड़ना होगा। गिल के मुताबिक अगर अवैध खुर्दे बंद हो जाएं तो 70 फीसदी नशे पर काबू पाया जा सकता है। "जो लोग जहर परोसते हैं, चुनाव में शराब बांटकर गलत लोगों को वोट दिलवाते हैं, उनसे वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए"।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा में दोनों पाली में 7315 ने परीक्षा दी तो 2285 ने बनाई दूरी

10 Jun 2026

VIDEO: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

10 Jun 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

10 Jun 2026

VIDEO: नुक्कड़ नाटक से समझाया रेलवे समपार फाटक पार करने के नियम

10 Jun 2026

आंधी-बारिश से गोहाना में नुकसान, बिजली के पोल और पेड़ टूटे

10 Jun 2026
विज्ञापन

औरैया: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल; अनुज हत्याकांड का आरोपी टिल्लू गिरफ्तार

10 Jun 2026

Jabalpur News: इंदौर से आए व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश, दोस्त ने ही कराई थी वारदात, पांच आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026
विज्ञापन

Damoh News: 60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मोटर निकालते वक्त हुआ हादसा

10 Jun 2026

Ujjain News: भांग से हुआ शृंगार, सूर्य-चन्द्र-डमरू-त्रिशूल से सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने और इलायची की माला

10 Jun 2026

बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

10 Jun 2026

कानपुर: निराला नगर में टूटी पाइप लाइन, सड़कों पर बह रहा पानी

10 Jun 2026

Haridwar: परिवहन विभाग व पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी

09 Jun 2026

Vikasnagar: शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

09 Jun 2026

Dehradun: बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर घायल अवस्था में मिला हिरन

09 Jun 2026

अतरौली में ई-ऑफिस के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना

09 Jun 2026

Video: सीतापुर में पुरानी रंजिश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मारी गोली, हालत गम्भीर

09 Jun 2026

संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी आग, बमुश्किल बची मरीजों की जान

09 Jun 2026

VIDEO: घंटों देरी से चली ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

09 Jun 2026

VIDEO: बसों में भीड़ और अव्यवस्थाओं से परीक्षार्थी परेशान, रोडवेज के दावों की खुली पोल

09 Jun 2026

VIDEO: अधूरी तैयारियों के बीच कीठम मालगोदाम शुरू

09 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बदला माैसम, आंधी के साथ जमकर हुई बारिश; कार पर गिरा होर्डिंग

09 Jun 2026

डिवाइडर नहीं अवैध ब्रेकर बना राहुल की मौत की वजह, CCTV से खुलासा

09 Jun 2026

शुक्लागंज: एचटी केबल की कराई गार्डिंग, दो गांवों की बिजली गुल

09 Jun 2026

पटियाला में नहर से मिला आठ साल के बच्चे का शव

09 Jun 2026

शुक्लागंज: सेतु निगम ने 22 भवन स्वामियों को दिया मुआवजे का चेक

09 Jun 2026

कान्हा गोशाला में गोवंशों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं

09 Jun 2026

सरैया आरओबी: क्रॉसिंग से स्कूल के बीच गर्डर रखने की तैयारी शुरू

09 Jun 2026

मेरा गांव, मेरी शान: गढ़ी उजाले खां गांव की पहचान बना देशभक्ति का जज्बा, पीढ़ियों से फौज में दे रहे सेवाएं

09 Jun 2026

अलीगढ़ में राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय वर्ग में युवतियों ने दिखाया साहस

09 Jun 2026

Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: सीएम मोहन ने बताई मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने की असली वजह

09 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed