सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Milk and gram flour laddu samples taken from the canteen

Fatehabad News: कैंटीन से लिए दूध व बेसन के लड्डू के सैंपल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Milk and gram flour laddu samples taken from the canteen
बस स्टैंड पर सैंपल लेने के लिए पहुंचे अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को बस स्टैंड क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए। इस दौरान ग्रोवर कन्फेक्शनरी से दूध और बेसन के लड्डू के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश ने बताया कि गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों के खराब होने और गुणवत्ता प्रभावित होने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थित खाद्य दुकानों की नियमित जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड स्थित कैंटीन और मिठाई की दुकान से मंगलवार को दूध तथा बेसन के लड्डू के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए संबंधित लैब में भेजा गया है। डॉ. हरीश ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। डॉ. हरीश ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि त्योहारी सीजन से पहले बाजार में बिकने वाली मिठाई और दूध-डेयरी उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed