Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, Fatehabad, a bag containing ₹7 lakh was snatched from a scooter immediately after the money was withdrawn from a bank; police are scanning CCTV footage.
{"_id":"6a293b281cdac3d8ac0b6b75","slug":"video-in-tohana-fatehabad-a-bag-containing-rs7-lakh-was-snatched-from-a-scooter-immediately-after-the-money-was-withdrawn-from-a-bank-police-are-scanning-cctv-footage-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बैंक से 7 लाख निकालते ही स्कूटी से उड़ाया बैग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बैंक से 7 लाख निकालते ही स्कूटी से उड़ाया बैग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। अनाज मंडी के आढ़ती को पैसे देने आए किसान की स्कूटी में रखे 7 लाख रुपये चोर पलक झपकते ही उड़ा ले गए। घटना रेलवे रोड स्थित पीएनबी बैंक के बाहर दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार, गांव कमालवाला निवासी सुरेश नंबरदार बैंक से 7 लाख रुपये निकालकर अपनी स्कूटी में रखे। बैग स्कूटी की डिक्की में रखकर वह सिगरेट लेने सामने वाली रेहड़ी पर चला गया। मौका पाते ही पीछे से आए दो युवकों ने स्कूटी से रुपये भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए।
सुरेश ने बताया कि वह अनाज मंडी में आढ़ती को पेमेंट देने के लिए जाना था। जब स्कूटी से बैग लेने गया तो स्कूटी से बैग गायब था। उसने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बैंक और रेलवे रोड पर लगे कैमरों से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात दो युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।