{"_id":"6995f52f919a19ecb30709d5","slug":"a-new-sewerage-line-of-7800-meters-will-be-laid-in-ratia-at-a-cost-of-rs-4-crore-fatehabad-news-c-21-hsr1019-814007-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार करोड़ से रतिया में बिछेगी 7800 मीटर नई सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार करोड़ से रतिया में बिछेगी 7800 मीटर नई सीवरेज लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
रतिया मीटिंग में जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी आंचल जैन : संवाद
विज्ञापन
रतिया। शहर में दूषित पानी निकासी के लिए सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने की योजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 7800 मीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। अब विभाग तकनीकी एस्टीमेट तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।
शहर के कई हिस्सों में अब तक सीवरेज लाइन नहीं थी, जबकि कुछ क्षेत्रों में पुरानी लाइन जर्जर हालत में है। गंदे पानी की निकासी बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस समस्या को देखते हुए उपमंडल अधिकारी अंचल जैन के नेतृत्व में सर्वे कराया गया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नई लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है।
परियोजना के तहत आठ इंच व्यास की सीवरेज पाइप लाइन डाली जाएगी। यह कार्य उन कॉलोनियों में किया जाएगा जहां सीवरेज व्यवस्था खस्ता है या अभी तक लाइन नहीं पहुंची है। अंचल जैन ने बताया कि तकनीकी स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र की व्यवहार्यता जांची जाएगी। जहां कार्य संभव होगा, वहीं लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि काम केवल नगर पालिका के वैध क्षेत्रों में ही किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
वैध कालोनियों को ही मिलेगा फायदा
उपमंडल अधिकारी के अनुसार इसके लिए नगर पालिका से वैध और अवैध कॉलोनियों की जानकारी मांगी गई है। सूची मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों का दोबारा निरीक्षण कर कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। नई लाइन बिछने से गंदे पानी की निकासी में सुधार होगा और लोगों को लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी।
Trending Videos