{"_id":"6996bd1d5e1d51db7906cb3d","slug":"video-dont-give-the-remote-control-of-your-happiness-to-others-brahma-kumari-poonam-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपनी खुशी का रिमोट दूसरों को ना दें: ब्रह्माकुमारी पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी खुशी का रिमोट दूसरों को ना दें: ब्रह्माकुमारी पूनम
पुरानी बातों को पकड़ कर रखने से खुशी गायब हो जाती है, ऐसे करने से अल्सर, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर इत्यादि बीमारियां आएगी। तनाव बढ़ेगा इससे बचने के लिए यह संकल्प दृढ करें- छोड़ो छोड़ो कोई बात नहीं और आगे बढ़ो। खुद को समझाइए। यह बात इंदौर प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी पूनम बहन की ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टोहाना में आयोजित 'अलविदा तनाव' निशुल्क शिविर के दूसरे दिन के सत्र में कही। उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य प्रेम, खुशी और आनंद है, ऐसे बाते पकड़ कर रखेंगे तो ईश्वर जो अवसर दे रहा है, उसका आनंद नहीं ले पाएंगे। पूनम ने बहन ने कहा कि खुश रहने के लिए मूल बात यह याद रहे कि सुख-दुख मान- अपमान, स्वस्थ या व्याधि ग्रस्त शरीर, इसी में खुश रहने का रास्ता निकालना है। खुशी दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है, यह ऐसी दौलत है जिसे आप पैसों से नहीं खरीद सकते। खुशी को डॉक्टर दवाई भी कहते हैं क्योंकि मन की खुशी दवा का काम करती है। मन खुश रहे तो शरीर में इंडोर्फिन हार्मोन निकलता है जिससे नींद अच्छी आती है जिससे मन शांत रहता है। ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने आज के दिन को खुशियों के उत्सव के रूप में मनाते हुए सदा खुश रहने के लिए स्पिरिचुअल मंत्र दिया ' मैं खुशियों के सागर परमात्मा की संतान हूं। उन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोबल बढ़ाने वाले एक गीत 'तुझको चलना होगा...पर सर्व को डांस जिसमें, तालियां बजवाई, फिर योग कमेंट्री करवाई गई। अंत में छोटे-छोटे बच्चों का गुब्बारे हाथ में लेकर खुशियों का डांस करवाया जिसमें सभी उपस्थित जनों ने भी साथ दिया जीना है तो हंस के जियो... पंछी बनू उड़ती फिरू... आज से पहले आज से ज्यादा... आदि गीतों पर डांस करते हुए चारों ओर खुशियों की लहर फैल गयी। सबसे आखिर में ' सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा' गीत पर सदा खुश रहने और खुश बांटने की प्रतिज्ञा कराई गयी। कल स्वयं की पहचान बताई जाएगी। कार्यक्रम का लाभ सैंकड़ों की संख्या में टोहाना वासी ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।