{"_id":"6995fda334344ddf17008ce3","slug":"video-divisional-level-exhibition-concludes-khadi-and-village-industry-products-worth-rs-51-lakh-sold-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का समापन, 51 लाख रुपये के बिक गए खादी और ग्रामोद्योग उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का समापन, 51 लाख रुपये के बिक गए खादी और ग्रामोद्योग उत्पाद
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर नगर की ओर से बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की धूम रही। 51 लाख से ज्यादा की बिक्री की गई। गुड़ और पॉटरी कारोबारियों को लाखों के निर्यात आर्डर भी मिले हैं। इस दौरान प्रदर्शनी में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि खादी फाॅर फैशन, खादी फॉर नेशन का नारा सार्थक प्रतीक हो रहा है। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में 105 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें खादी उत्पादों की बिक्री 28,45,300 रुपये की रही। 22,95,500 रुपये के ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री की गई। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड आदि से कारोबारी-व्यापारी आए थे। कानपुर गोशाला सोसाइटी के पंचगव्य उत्पाद और गाय के गोबर से बने लट्ठों की मांग देखी गई। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी खादी ग्राम उद्योग बोर्ड अशोक कुमार शर्मा ने संस्थाओं और व्यापारियों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान स्वराज आश्रम कानपुर को मिला। इस मौके पर अनुराग त्रिवेदी, मनोज पाठक, राजीव द्विवेदी, वरुण जौहरी, हरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।