{"_id":"6995f7cdc10f5aa49d07f956","slug":"video-greater-noida-authority-vacates-land-worth-rs-60-crore-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण ने खाली कराई 60 करोड़ की जमीन, भनौता गांव में हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण ने खाली कराई 60 करोड़ की जमीन, भनौता गांव में हटाया अतिक्रमण
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:03 PM IST
जिस जमीन का मुआवजा ग्रेनो प्राधिकरण दे चुका। उस जमीन पर ही कब्जा कर निर्माण कर लिया गया। भनौता में अधिग्रहित जमीन पर निर्माण की शिकायत के बाद प्राधिकरण ने यहां हुए निर्माण बुधवार को तोड़ दिए।
जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि बिल्डर भनौता के खसरा नंबर-238, 239 की जमीन पर घर व बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहा था। वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और प्रबंधक रोहित गुप्ता की टीम ने सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण यहां तोड़े। दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जिस 30 हजार वर्गमीटर जमीन को खाली कराया गया है। उसमें से 8000 वर्गमीटर का मुआवजा भी भूस्वामी को दिया जा चुका है। इस जमीन को भी कब्जा कर वहां निर्माण चालू कर दिए गए थे।
एसीईओ सुमित यादव का कहना है कि अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने के मामले में विधिक कार्रवाई प्राधिकरण कर रहा है। इस जमीन को बिल्डर ने दूसरे खसरा की जमीन बताकर बेचने का प्रयास किया था। यह भी जानकारी प्राधिकरण को मिली है कि इसमें से कुछ जमीन झूठ बोलकर यहां बेची भी गई है। अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण भी हुआ है। ऐसे में बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।