{"_id":"6995a901b37512f309070689","slug":"video-kumbheshwar-mahadev-returns-to-kashi-from-prayag-re-established-at-shri-kashi-vishwanath-dham-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रयाग से काशी लौटे कुंभेश्वर महादेव, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में फिर हुई प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रयाग से काशी लौटे कुंभेश्वर महादेव, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में फिर हुई प्रतिष्ठा
सनातन परंपरा के अद्भुत आध्यात्मिक सेतु के रूप में पूजित भगवान कुंभेश्वर महादेव माघ मेले की पूर्णाहुति के बाद प्रयागराज से काशी लौट आए हैं। काशी धाम पहुंचने पर मंदिर न्यास के अधिकारियों, कार्मिकों और वेदपाठी विद्वानों ने शास्त्रोक्त रीति से पुनः पूजन, अभिषेक और विशेष आरती के बाद भगवान को प्रतिष्ठित किया।एक जनवरी 2026 को विधि-विधान से पूजन के बाद उन्हें विशेष वाहन से प्रयागराज भेजा गया था, जहां वे न्यास शिविर में निर्मित विशेष मंदिर में विराजमान रहे। माघ मेला पूर्ण होने के बाद सुबह त्रिवेणी संगम के तट पर मंत्रोच्चार के बीच महादेव का अभिषेक किया गया और भावभीनी विदाई दी गई। आचार्य पं. ओमप्रकाश के अनुसार, शास्त्रों में वर्णित है कि कुंभ काल में पवित्र नदियों में स्नान से जो पुण्य फल प्राप्त होता है, वही श्रद्धा से ‘श्री कुंभेश्वर महादेव’ के दर्शन से प्राप्त होता है। मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने बताया कि अगले माघ मास तक भगवान कुंभेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण के उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) स्थित श्रीविघ्न विनाशक गणपति मंदिर में विराजेंगे। जहां श्रद्धालु प्रतिदिन उनके दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।