{"_id":"6a229f39f3cca09903049ec6","slug":"minister-ak-sharma-said-maa-vindhyavasini-my-family-deity-feel-blessed-after-seeking-her-blessings-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल पहुंचे मंत्री एके शर्मा: दर्शन कर बोले- मां विंध्यवासिनी मेरी कुलदेवी, बचपन से यहां आते रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल पहुंचे मंत्री एके शर्मा: दर्शन कर बोले- मां विंध्यवासिनी मेरी कुलदेवी, बचपन से यहां आते रहे हैं
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी मेरी कुलदेवी हैं, माता के दर्शन कर धन्य हो गया।
मंत्री एके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी उनकी कुलदेवी हैं और बचपन से यहां आते रहे हैं। माता के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
Trending Videos
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण कहीं बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है तो विभागीय अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विंध्याचल जैसे धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।