सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Food prices have risen by 10 to 15 rupees in a week.

Mirzapur News: एक सप्ताह में 10 से 15 रुपये बढ़ा खाद्य सामग्रियों का भाव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Food prices have risen by 10 to 15 rupees in a week.
विज्ञापन
घरेलू रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब डीजल महंगा होने का असर खाद्य वस्तुओं पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में खाद्य तेल, दाल, चीनी और घी समेत कई आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। खाद्य सामग्रियों के फुटकर विक्रेता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान खाद्य तेल और अन्य जरूरी सामान के दाम में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सरसों का तेल, जो एक सप्ताह पहले 170 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, अब 185 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह रिफाइंड तेल 145 रुपये से बढ़कर 155 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अरहर दाल 110 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो, चना दाल 75 रुपये से 85 रुपये प्रति किलो, उड़द दाल 130 रुपये से 140 रुपये प्रति किलो तथा मूंग दाल 95 रुपये से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो बिक रही है। चीनी का भाव भी 45 रुपये से बढ़कर 48 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं देसी घी के दाम में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला है। एक सप्ताह पहले 720 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला देसी घी अब 790 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मनोज कुमार ने बताया कि डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन लागत में इजाफा हुआ है। थोक बाजारों से ही सामान महंगे दामों पर मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है।
Trending Videos


-कंचन, गृहिणी ने कहा कि रसोई गैस के दाम तो बढ़े ही थे कि अब डीजल की महंगाई की दुहाई देकर दुकानों पर खाद्य सामग्रियां महंगी हो गई है। इससे रसोईघर का बजट बिगड़ रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामकली देवी, गृहिणी ने कहा कि दाल और चीनी के दाम तो बढ़े ही थे कि देसी घी भी महंगी हो गई है। इसके अलावा रसोईघर में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed