सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Storm and development hurt greenery, more than a thousand trees fell in 15 days

Mirzapur News: आंधी और विकास ने हरियाली को दिया दर्द, 15 दिन में एक हजार से ज्यादा पेड़ गिर गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Storm and development hurt greenery, more than a thousand trees fell in 15 days
13 मई को आई आंधी के दौरान लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास धराशाई पेड़।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर की हरियाली को प्राकृतिक आपदा और विकास परियाेजनाओं ने चोट पहुंचाई है। 13 मई व 29 मई को आंधी से एक हजार से ज्यादा पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर दशकों पुराने छायादार वृक्ष धराशायी हो गए। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार एक परिपक्व वृक्ष को तैयार होने में कई दशक लगते हैं। प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक सत्यपाल सिंह के अनुसार भरुहना से मेडिकल कॉलेज तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना भी हरियाली के लिए चुनौती बनी हुई है। इस मार्ग पर कुल 569 पेड़ चिह्नित किए गए हैं। इनमें से करीब 100 पेड़ काटे जा चुके हैं। लगभग 400 पेड़ बिजली के खंभों और तारों के बीच फंसे हुए हैं। शुक्लहा, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, मोर्चाघर, फतहां और बिसुंदरपुर क्षेत्र में पेड़ तारों पर लटके हुए हैं। पर्यावरणविदों का कहना है कि बड़े वृक्ष तापमान नियंत्रित करने, भूजल संरक्षण और वायु प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मड़िहान में चल रहे विकास कार्य की भेंट भी हजारों पेड़ चढ़ गए। कहा कि हजारों पेड़ों के नुकसान के बीच अब जरूरत सिर्फ पौधरोपण की नहीं, बल्कि पुराने और बड़े वृक्षों को बचाने की भी है। तभी हरियाली का यह प्राकृतिक खजाना आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सकेगा। मिर्जापुर जिला में कुल 18 प्रतिशत वन क्षेत्र है। वन क्षेत्र का संपूर्ण क्षेत्रफल 98 हजार हेक्टेयर है। मड़िहान तहसील क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्याें के लिए एक हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए।

राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी मिर्जापुर ने कहा कि 13 मई व 29 मई की भोर में आई आंधी में जिले में एक हजार के ज्यादा बड़े, पुराने पेड़ गिरे। इन वृक्षों की घनी शाखाएं हवा से टकराने व उनके दबाव के चलते पेड़ गिर जाते हैं। कई वृक्षों की जड़ें गहराई तक होती हैं उनकी सिर्फ डालियां आदि टूटकर गिरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक दिन में लगेंगे 10.15 लाख पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वन एवं वन्य जीव विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान और नगर विकास विभाग के सहयोग से जिले भर में कुल 10. 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विभागों को पौधरोपण के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। अभियान के तहत वन एवं वन्य जीव विभाग 1.64 लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 5.70 लाख पौधरोपण का सबसे बड़ा लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा कृषि विभाग 1.43 लाख, उद्यान विभाग 95 हजार, पंचायती राज विभाग 38 हजार तथा नगर विकास विभाग 5 हजार पौधे लगाएगा। पौधरोपण के लिए विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे, सरकारी कार्यालय परिसरों तथा खाली भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आज, मेडिकल कॉलेज परिसर में लगेंगे 250 पौधे


मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वन विभाग की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मां विंध्यवासिनी स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, पिपराडाड़-विसुंदरपुर परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले की सभी विधायक पौधे लगाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, छानबे विधायक रिंकी कोल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग पटेल तथा मझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्य की उपस्थिति में पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के तहत कुल 250 पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed