सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire broke out in three shops in Dhundikatra locality

Mirzapur News: धुंधीकटरा मोहल्ले में तीन दुकानों में लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three shops in Dhundikatra locality
आग लगने के बाद धुंधीकटरा में लगी भीड़। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधीकटरा मोहल्ले में एक मकान में किराये संचालित तीन दुकानों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे आग लग गई। लाेगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था। पुलिस आस-पास के मकान में रहने वाले लाेगों को बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रास्ते को बंद का आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दमकल गाड़ियों के सहारे दमकलकर्मियों ने दोपहर एक बजे काबू पाया। तीनों दुकानों के मालिकों ने आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि धुंधीकटरा में दो मंजिला पुराना मकान जगमोहन प्रसाद का है। उन्होंने केयरटेकर के रुप में मकान विजयराज जैन को दिया है। मकान में वर्षो से हिमालय सोनी निवासी इमरती रोड और गनेश प्रसाद शांतुवाला निवासी दक्षिण फाटक किराये पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। इसमें हिमालय सोनी ने एक हिस्से को इमलहा निवासी मो. इमरान को को किराये पर दिया है। इमरान जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। किरायेदारी और कब्जे को लेकर विवाद भी चल रहा है। बुधवार की रात के 10 बजे के करीब सभी दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे के करीब हिमालय सोनी की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते मकान के अन्य दुकानों में भी आग फैल गई। धुआं आस-पास के घरों भर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के मकान को खाली कराकर लोगों को घटना स्थल से दूर किया। माैके पर दमकल की छह गाड़ी माैजूद थी। दोपहर एक बजे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जूते की दुकान के मालिक के अनुसार आग लगने से उनका लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। गनेश शांतुवाला ने बताया कि आठ लाख का सामान जला। हिमालय सोनी ने बताया कि उनकी दुकान में लाखो रुपये के कपड़े जल गए। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed