{"_id":"6995a7379cbdc0a7df0d3ba9","slug":"video-home-guard-body-found-hanging-in-mathura-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार्यालय में लटकी मिली होमगार्ड की लाश, सुबह पहुंचे कर्मचारियों में मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार्यालय में लटकी मिली होमगार्ड की लाश, सुबह पहुंचे कर्मचारियों में मच गई अफरातफरी
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के निकट ई-चालान ऑफिस परिसर में बुधवार सुबह एक होमगार्ड का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच जब ई-चालान कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय के अंदर होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लाखन सिंह (50 वर्ष) पुत्र मलखान सिंह, निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। लाखन सिंह ई-चालान कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात थे और मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पर आए थे। बुधवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।