{"_id":"6995a9bbcac57e8e0e0135d3","slug":"video-video-thharamashal-ka-kamara-ma-mal-yavaka-ka-shava-fatha-lgakara-tha-jana-jaca-ma-jata-palsa-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धर्मशाला के कमरे में मिला युवक का शव, फंदा लगाकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धर्मशाला के कमरे में मिला युवक का शव, फंदा लगाकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित होली गेट की प्रसिद्ध अग्रवाल धर्मशाला में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना धर्मशाला के कमरा नंबर 25 की है। मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम मढनई, थाना सादाबाद, जिला हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक धर्मशाला के कमरे में ठहरा हुआ था, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही होली गेट चौकी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शहर की प्रमुख और बहुचर्चित अग्रवाल धर्मशाला में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।