{"_id":"6a2251a73a982101b804a6e3","slug":"brutality-in-the-crematorium-seven-year-old-innocent-was-tormented-by-a-monster-all-night-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान में दरिंदगी: सात वर्षीय मासूम को रात भर नौंचता रहा हैवान, सुबह ऐसे हाल में मिली; कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान में दरिंदगी: सात वर्षीय मासूम को रात भर नौंचता रहा हैवान, सुबह ऐसे हाल में मिली; कांप गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के कोसीकलां में हैवान ने श्मशान में ले जाकर मासूम से दरिंदगी की। सुबह-सुबह मासूम गंभीर हालत में गांव वालों को मिली। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्मशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका गांव के श्मशान घाट के पास गंभीर हालत में मिली, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे 7 वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक जंगला तोड़कर घर में घुस आया। वहां सो रही बालिका को चुपचाप अपने साथ ले गया। सुबह जब परिजन जागे तो बालिका नहीं मिली। उन्होंने तुरंत तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बालिका गांव के श्मशान घाट के पास गंभीर हालत में पड़ी मिली।
पीड़ित बालिका ने परिजन को आपबीती बताई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण थाने पर इकट्ठा हो गए। स्थिति की गंभीरता देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। सीओ भूषन वर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, ग्रामीणों ने गांव में गश्त बढ़ाने और स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos