{"_id":"6a22579a2516581ba300625a","slug":"missing-7-year-old-boy-from-vrindavan-found-safe-on-parikrama-route-reunited-with-mother-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संत प्रेमानंद की अनुयायी ने खुद की खोज निकाला लापता बेटा, पुलिस तलाश में जुटी थी; परिक्रमा मार्ग पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संत प्रेमानंद की अनुयायी ने खुद की खोज निकाला लापता बेटा, पुलिस तलाश में जुटी थी; परिक्रमा मार्ग पर मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन में लापता हुआ 7 साल का बच्चा तीन दिन बाद परिक्रमा मार्ग में अपनी मां के साथ सुरक्षित मिल गया, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। सीसीटीवी जांच के बाद भी बच्चा बिना किसी विवाद के मिल गया और मां ने उसका मेडिकल कराने से इनकार कर दिया।
बच्चे के साथ मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा से आकर वृंदावनवास कर रही महिला का सात वर्ष का बच्चा चौथे दिन परिक्रमा परिक्रमा मार्ग में घूमता मिल गया। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस टीम को लापता बच्चा बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मां की गोद में देखा गया।
Trending Videos
आगरा के अर्जुन नगर निवासी कविता सात साल के बेटे लड्डू उर्फ वेद गौतम के साथ पिछले साढ़े तीन साल से संत प्रेमानंद के आश्रम के समीप किराए के मकान में रह कर वृंदावन वास कर रही हैं। संत प्रेमानंद की अनुयायी महिला का बच्चा इस्कॉन में गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करने के दौरान 31 मई की शाम को गुम हो गया था। दो दिन तलाशने के बाद जब बच्चे का कहीं भी सुराग नहीं लगा तो महिला ने कोतवाली पुलिस से सहायता की गुहार लगाई। इस पर पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की। परिक्रमा मार्ग के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर बच्चे की तलाश कर रही पुलिस ने परिक्रमा मार्ग में मां की गोद में बच्चे को पाया। पुलिस ने मां से बच्चे के बारे में जानकारी की तो महिला ने बताया कि वह परिक्रमा मार्ग में घूमता हुआ मिल गया। महिला ने तीन दिन बाद मिले बच्चे का मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला का गायब हुआ बच्चा परिक्रमा मार्ग में मिल गया है। बच्चे के मिलने पर वह किसी तरह की जांच कराना नहीं चाहती हैं।