सब्सक्राइब करें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की भी उड़ाई खोपड़ी; इसलिए उजाड़ दीं खुशियां

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 11:43 AM IST
सार

मथुरा के सूर्य नगर कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और दोनों परिवारों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Love Marriage Ends in Tragedy: Man Shoots Wife Dead Before Killing Himself in Mathura
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के कंधारी गांव की रहने वाली पोखन (23) ने छिबराबारी, भेल झांसी के रहने वाले मिथुन (27) से पांच साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। पोखन गोंडा में किसी स्पा सेंटर में काम करने लगी थी।
Love Marriage Ends in Tragedy: Man Shoots Wife Dead Before Killing Himself in Mathura
घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मिथुन भी झांसी में ही काम करता था। 8 दिन पहले पोखन अपनी सहेली रागिनी के यहां मथुरा आई थी। रागिनी गोवर्धन रोड स्थित सूर्यलोक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है और पार्लर में काम करती है। पोखन ने भी यहीं काम करना शुरू कर दिया। मिथुन उसकी तलाश में मथुरा पहुंच गया।

Trending Videos
Love Marriage Ends in Tragedy: Man Shoots Wife Dead Before Killing Himself in Mathura
घर के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को ब्यूटी पार्लर से लौटते समय पोखन व रागिनी का पीछा करते हुए मिथुन उनके घर पहुंच गया। यहां पति पत्नी में विवाद हुआ। रागिनी ने दोनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद रागिनी अपने कमरे में चली गई। रात लगभग 9 बजे मिथुन ने अचानक तमंचा निकाला और पत्नी के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Marriage Ends in Tragedy: Man Shoots Wife Dead Before Killing Himself in Mathura
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद खुद ने भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर मकान मालिक खेमचंद और रागिनी बाहर निकल आए। देखते ही देखते आसपास अफरा तफरी मच गई। मकान मलिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Love Marriage Ends in Tragedy: Man Shoots Wife Dead Before Killing Himself in Mathura
इसी घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद सामने आया है। दोनों के परिजन को सूचना दे दी है। साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर तमंचा पड़ा मिला है, जिसके भीतर एक खोखा था और एक खोखा पास ही में पड़ा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed