सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action taken... Charge of the district headquarters and crime unit taken over from the DSP.

Fatehabad News: कार्रवाई...डीएसपी से जिला मुख्यालय और क्राइम यूनिट का कार्यभार लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Action taken... Charge of the district headquarters and crime unit taken over from the DSP.
विज्ञापन

फतेहाबाद। सदर थाना में तस्करों से पकड़ी गई शराब में गड़बड़ी के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने डीएसपी कुलवंत सिंह से जिला मुख्यालय और क्राइम यूनिट का चार्ज ले लिया है। उन्हें रतिया डीएसपी का चार्ज दिया गया है।
वहीं, थाने में शराब खुर्दबुर्द मामले में फंसे आरोपी तत्कालीन एसएचओ प्रहलाद सिंह का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी एसएचओ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी निकिता खट्टर ने शराब तस्करी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस मामले में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरने के साथ ही कई अधिकारियों को स्थानांतरित भी किया है। एसपी ने रतिया में तैनात एएसपी दिव्यांशी सिंगला को जिला मुख्यालय पर तैनाती के साथ ही क्राइम यूनिट इंचार्ज भी बनाया है।
विज्ञापन

तस्करों से पकड़ी गई शराब में गड़बड़ी के मामले का खुलासा होने के बाद शहर थाना में आरोपी एसएचओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी को लिया गया था। इस मामले में मालखाना इंचार्ज कमल कुमार को भी निलंबित किया जा चुका है। मामले में डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में एसआईटी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed