सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crackdown... 37 illegal drinking water connections disconnected.

Fatehabad News: सख्ती...37 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crackdown... 37 illegal drinking water connections disconnected.
विज्ञापन
रतिया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सोमवार को टोहाना रोड क्षेत्र में पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कुल 37 अवैध जल कनेक्शन काटे। इनमें 9 सर्विस स्टेशन, 12 हरे चारे व सब्जियों की सिंचाई में उपयोग हो रहे कनेक्शन तथा 16 अन्य खुले अवैध कनेक्शन शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान श्री गुरु नानक सर्विस स्टेशन पर दो अवैध कनेक्शन काटे जा रहे थे तभी संचालक ने विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद कार्रवाई पूरी की गई और दोनों अवैध कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित संचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेयजल का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली, कनिष्ठ अभियंता अमनदीप सिंह, खंड संयोजक कुलदीप सिंह और पृथ्वी सिंह ने किया। टीम में दलवीर सिंह, नफे सिंह, शमशेर सिंह कुंडू सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। विभाग ने नागरिकों से जल का सदुपयोग करने और अवैध कनेक्शनों की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed