सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After a cloudy morning, the sun shone brightly in the afternoon, affecting mustard harvesting

Fatehabad News: सुबह से छाई बादलवाही के बाद दोपहर को खिली धूप, सरसों की कटाई कार्य प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
After a cloudy morning, the sun shone brightly in the afternoon, affecting mustard harvesting
फतेहाबाद से बीघड़ रोड पर तेज हवा से बिछी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बुधवार से शुरू हुई बादलवाही के बाद वीरवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह बादलवाही के बाद दोपहर को धूप खिली। जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट ने रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ा दी है।
Trending Videos


मौसम में आए बदलाव से लोगों को एक बार फिर से ठंड के कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार अलसुबह आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर होते-होते बादल छंट गए और तेज धूप खिली। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के जिन क्षेत्रों में किसानों ने हाल ही में गेहूं की सिंचाई की थी, वहां तेज हवाओं के कारण फसल जमीन पर बिछ गई है। गीली मिट्टी में फसल बिछने से दानों की गुणवत्ता और पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जिले में सरसों की कटाई का काम जोरों पर है लेकिन वीरवार को हुई बादलवाही और बूंदाबांदी के बाद नमी के कारण कटाई का काम प्रभावित हुआ है।

--------------



:: जिले में 22 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शनिवार के भी कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश के आसार है। बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed