सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hailstorm wreaked havoc on wheat and green fodder crops

Fatehabad News: गेहूं और हरे चारे की फसल पर ओलों ने चलाई दरांती

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm wreaked havoc on wheat and green fodder crops
गांव भूथन कलां के खेतों में ओलावृ​ष्टि से बर्बाद गेहूं। 
विज्ञापन
राजेश मेहूवाला फतेहाबाद। जिले में रविवार शाम को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के करीब 20 गांवों में खड़ी 12 हजार एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है।
Trending Videos

सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि ने फसल को जमीन पर गिरा दिया जिससे दाना काला पड़ने और पैदावार घटने की आशंका है। आसमानी आफत के बाद पशुपालकों के सामने हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराबे के बाद पीड़ित किसान सोमवार को उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती से मिले और विशेष गिरदावरी करके मुआवजा जारी करने की मांग की है। ओलावृष्टि का ज्यादा प्रभाव गांव ढाणी माजरा, भिरड़ाना, झलनिया, चंद्रावल, दौलतपुर, बरसीन, भूथनकलां, मताना, गिल्लांखेड़ा और बिसला में है।
किसानों के अनुसार, ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि सरसों की फलियां झड़ गईं और गेहूं के पौधे जमीन पर बिछ गए। इससे गेहूं के दाने नीचे गए हैं और हरे चारे की फसल बरसीन पूरी तरह से नष्ट हो गई है। वहीं इस बार नरमा व धान की फसल की पैदावार भी कम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed