{"_id":"69cd619136c89172e6063009","slug":"online-cricket-betting-racket-busted-in-ratia-two-arrested-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151241-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अपराध जांच शाखा (सीआईए) ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों रतिया निवासी सचिन और तुषार कुमार को गिरफ्तार किया। है। आरोपी जिम डाइट चिकन कॉर्नर की आड़ में सट्टेबाजी का कारोबार चला रहा थे। गिरोह के गुर्गे ऑनलाइन एप और वेबसाइट्स के माध्यम से सट्टे का काम संचालित कर रहे थे।
सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि टोहाना रोड स्थित एक दुकान में सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने जिम डाइट चिकन कॉर्नर पर छापा मार कर दो आरोपियों सचिन और तुषार कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो उनमें सट्टा वेबसाइट्स और एप चल रही मिलीं।
पुलिस के अनुसार इनके माध्यम से वे आईडी और पासवर्ड के जरिए सट्टा बुकी का काम कर रहे थे। आरोपियों ने लोगों को ऑनलाइन आईडी बनाई और बाद में एप में घाटा होने का बहाना बनाकर उनका पैसा हड़प लेते थे। पूछताछ में सामने आया कि वे रतिया वासी राहुल और नरेंद्र के लिए कमीशन पर काम कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड और प्रिंटआउट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरोह के मुख्य आरोपी राहुल और नरेंद्र की पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos