{"_id":"69cd63ee8db175575c032774","slug":"mega-ptm-in-605-schools-of-the-district-meritorious-students-honored-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151201-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 605 स्कूलों में मेगा पीटीएम, मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 605 स्कूलों में मेगा पीटीएम, मेधावी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव भड़ोलावांली में पीटीएम के दौरान मौजूद अभिभावक स्त्रोत स्कूल
- फोटो : टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सरकारी विद्यालयों में बुधवार को मेगा पीटीएम, वार्षिक समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की। मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
गांव भड़ोलांवाली में मुख्याध्यापक धर्मपाल गोस्वामी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित मेगा पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति और समग्र विकास से अवगत कराना रहा। जिले के 605 स्कूलों में पीटीएम आयोजित हुई। शिक्षा विभाग की तरफ स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिड़ में पुरस्कार वितरण एवं प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान सरदार बलजीत सिंह और सरपंच रणवीर सिंह, स्कूल इंचार्ज सेवा सिंह मुवाल ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन व अन्य शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
गांव खान मोहम्मद स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। स्कूल इंचार्ज पूजा की अध्यक्षता में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कक्षा छठी में सुनिधि प्रथम, सुमित द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। कक्षा सातवीं में निशा व मानव प्रथम, चिराग द्वितीय तथा अनमोल गांधी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठवीं में योगेश ने पहला, हरमनदीप ने दूसरा और गुरवंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos