सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Supervisor's body found in Dharamshala, taken out after breaking the lock

Fatehabad News: धर्मशाला में मिला सुपरवाइजर का शव, ताला तोड़कर निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Supervisor's body found in Dharamshala, taken out after breaking the lock
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पुलिस परिजनों से बात करते हुएसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। रघुनाथ धर्मशाला में रविवार शाम को सनसनी फैल गई जब वहां कार्यरत सुपरवाइजर हरीश उर्फ काला गांधी का शव पोर्च के अंदर से बरामद हुआ। मृतक पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, धर्मशाला में काम करने वाला सुपरवाइजर बीते दो दिनों से नजर नहीं आ रहा था। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने उसे कई बार तलाश लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार शाम को शक के आधार पर पुलिस ने पोर्च गेट का ताला तोड़कर मेन गेट खोला तो अंदर सुपरवाइजर का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। डॉक्टर जोगिंद्र ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सतीश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



--

धर्मशाला के प्रधान टेकचंद मिढा ने बताया कि हरीश करीब 25 साल से यहां पर सुपरवाइजर था। वह रानियां जाने की बात कह रहा था लेकिन फोन नहीं उठा रहा था। शाम को भी उसे कॉल की गई लेकिन नही उठाया गया। शक होने पर अंदर आ कर कर्मचारी ने देखा तो पोर्च में शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed