सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Diesel was filled in the car by showing the screenshot of fake payment

Fatehabad News: फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखा कार में भरवाया डीजल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Diesel was filled in the car by showing the screenshot of fake payment
विज्ञापन
रतिया। गांव गुरुसर में पेट्रोल पंप पर युवक ने ऑनलाइन पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर कार में 4900 रुपये का डीजल भरवा लिया और मौका पाकर वहां से चले गए। पुलिस ने पंप के मैनेजर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिटोल किसान सेवा केंद्र के मैनेजर अनूप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 2 अप्रैल को सुबह के समय एक स्विफ्ट डिजायर उनके पंप पर आई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे।
Trending Videos

उस समय मशीन पर मैनेजर अनूप और सेल्समैन कप्तान मौजूद थे। कार सवार युवकों ने गाड़ी में 4900 रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद भुगतान के नाम पर कार में बैठे एक युवक ने अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाया। स्क्रीनशॉट में पेट्रोल पंप का नाम और पेमेंट सफल लिखा हुआ था। मैनेजर ने बताया कि उन्हें लगा कि नेटवर्क की वजह से पैसा आने में समय लग रहा है इसलिए उन्होंने गाड़ी सवारों को जाने दिया। जब शाम तक पंप के बैंक खाते में पैसे नहीं आए तो स्टाफ को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर आसपास पूछताछ और जांच की लेकिन कार सवारों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें आशंका हुई कि आरोपियों ने फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस को इस बारे में शिकायत की दी गई। सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed