सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegal use... 34 domestic and 39 commercial cylinders seized

Fatehabad News: अवैध इस्तेमाल... 34 घरेलू और 39 कॉमर्शियल सिलिंडर जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Illegal use... 34 domestic and 39 commercial cylinders seized
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई न आने पर घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग बढ़ गया है। बाजार में होटलों, रेस्टोरेंट व फास्टफूड रेहड़ियों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग हो रहा है। जिले में छापेमारी के दौरान 73 सिलिंडर अब तक जब्त किए जा चुके हैं।
Trending Videos

प्रशासन का दावा है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम की ओर से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और ढाबों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब तक कुल 73 सिलिंडर जब्त किए हैं जिनमें 39 कॉमर्शियल और 34 घरेलू सिलेंडर अनुचित रूप से उपयोग में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफएससी कुशल बूरा ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। 30 मार्च को तीनों तेल कंपनियों से 8136 भरे हुए सिलिंडर प्राप्त हुए हैं, जबकि 23 गैस एजेंसियों के पास 10,910 सिलिंडर स्टॉक में हैं। जिले में कुल 19,046 सिलिंडर उपलब्ध हैं। वहीं 29 मार्च को 3216 रिफिल उपभोक्ताओं को वितरित की गई।
116 पेट्रोल पंप जांचे : मुख्यालय के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और 01667-230773 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर अब तक 67 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका संबंधित अधिकारियों के माध्यम से त्वरित समाधान किया जा रहा है। जिला में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी सामान्य है। 161 पेट्रोल पंप/रिटेल आउटलेट संचालित हैं जिनमें से 116 की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed