{"_id":"6a5fb812c6b1ae4b7b0719ba","slug":"brought-honor-through-victories-in-sports-six-teams-secured-the-top-spot-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157761-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खेलों में जीत के दम पर बढ़ाया मान, छह टीमें रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खेलों में जीत के दम पर बढ़ाया मान, छह टीमें रहीं प्रथम
Tue, 21 Jul 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते हुए डीएवी स्कूल के विद्यार्थीस्त्रोत स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। डीएवी क्लस्टर-2 खेल प्रतियोगिताओं में सेठ बद्री प्रसाद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की छह टीमों ने पहला स्थान हासिल कर विद्यालय का परचम लहराया। कई अन्य टीमों ने उपविजेता रहते हुए पदक जीते हैं।
जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में अंडर-19 बालक और बालिका बास्केटबाल टीम चैंपियन बनीं। अंडर-19 बालक शतरंज टीम ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक क्रिकेट, बैडमिंटन और टेबल टेनिस टीमों ने भी अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते।
अंडर-14 बालक क्रिकेट, अंडर-14 बालक बास्केटबाल तथा अंडर-19 बालक क्रिकेट टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका बैडमिंटन और अंडर-17 बालक फुटबाल टीम ने भी उपविजेता रहकर विद्यालय की झोली में पदक जोड़े। प्रधानाचार्या सुनीता मदान ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रशिक्षकों मांगे राम, तरुण तथा कमलदीप को बधाई दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का जलवा
व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोविद यादव ने एथलेटिक्स में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने लंबी कूद और तिहरी कूद दोनों स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की। तैराकी में रक्षित बंसल ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक भी प्राप्त किया। वैष्णवी ने 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीते। अनिरुद्ध ने बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया है।
-- -- -- -- -- -- -
रोलर स्केटिंग में खिलाडि़यों ने दिखाई प्रतिभा
रोलर स्केटिंग में विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अदिति ने 300 मीटर में स्वर्ण और 500 मीटर में रजत पदक जीता। आराध्या ने 500 मीटर और 1000 मीटर इनलाइन स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। समरीन ने अंडर-17 क्वाड्स वर्ग की 500 मीटर और एक चक्कर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। दिशा ने अंडर-19 इनलाइन वर्ग की 500 मीटर और 1000 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-14 बालक वर्ग में गुरप्रीत ने 300 मीटर और 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। पर्व ने दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक प्राप्त किया जबकि आयुध ने 1000 मीटर और एक चक्कर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। बॉक्सिंग की अंडर-17 बालिका 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में एक खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।
-- -- -- -- -- -
राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए इन टीमों का चयन
कई टीमों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अंडर-19 बालक टेबल टेनिस, अंडर-17 बालक योग, अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका योग टीमें शामिल हैं। अंडर-14 बालिका एरोबिक्स, अंडर-17 बालक एवं बालिका एरोबिक्स टीमों ने भी प्रवेश पाया। अंडर-14 बालक ताइक्वांडो (41 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग) और अंडर-17 बालक वुशू (56-60 किलोग्राम) का भी चयन हुआ। अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक स्नूकर, अंडर-14 बालिका बॉक्सिंग (30-32 किलोग्राम) और अंडर-19 बालक एवं बालिका एयर राइफल शूटिंग टीमों ने भी सीधे प्रवेश हासिल किया।