{"_id":"69c0423d305f906f920a1446","slug":"demand-for-special-buses-from-the-city-to-bhodia-womens-college-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-150667-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर से भोडिया महिला कॉलेज के लिए स्पेशल बसों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर से भोडिया महिला कॉलेज के लिए स्पेशल बसों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शहर के भट्टू स्टैंड पर बस का इंतजार करतीं सवारियां। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। चौधरी मनीराम राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए शहर से कॉलेज तक स्पेशल बस नहीं है। इस कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं को मजबूरन ई-रिक्शा या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
छात्रा ईशानी, प्रीति और राधिका आदि का कहना है कि इस व्यस्त रूट पर सुबह 10 बजे तक रोडवेज की मात्र तीन बसें ही उपलब्ध हैं। कॉलेज के समय पर बसों की संख्या कम होने के कारण बसें पूरी तरह ओवरलोड होकर आती हैं जिनमें चढ़ना छात्राओं के लिए मुश्किल हो जाता है। बस छूट जाने की सूरत में छात्राएं समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पातीं जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
:: भट्टू रूट पर हर 20 मिनट के बाद बसों के फेरे हैं, लेकिन सुबह के समय कई निजी बसें चलती हैं। ऐसे में अगर छात्राओं के लिए स्पेशल बस की मांग है तो इस पर विचार किया जाएगा।
- सुरेंद्र, यातायात प्रबंधक रोडवेज, फतेहाबाद।
Trending Videos