सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two brothers killed, 4 injured in road accident near Banga BasaraTwo brothers killed, 4 injured in road accident near Banga Basara

Fatehabad News: बंगा बसारा के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, 4 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two brothers killed, 4 injured in road accident near Banga BasaraTwo brothers killed, 4 injured in road accident near Banga Basara
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। स्त्रोत सोशल मीडिया - फोटो : टूंडला -फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु महिलाएं संवाद
विज्ञापन
जाखल। पंजाब के संगरूर जिले के गांव बंगा बसारा के पास मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे के करीब दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से हुआ।
Trending Videos




हादसे में जाखल निवासी दो सगे भाइयों हिमांशु और विशाल जिंदल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद संगरूर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मूनक के नागरिक अस्पताल में भेजा। जहां पर उनका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------



आंखों पर पड़ी सामने से आ रही कार की तेज रोशनी और जान गंवा बैठे दो सगे भाई



जाखल। पंजाब के संगरूर जिले के गांव बंगा बसारा के पास मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे सड़क हादसे में जाखल की मास्टर कॉलोनी निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई पंजाब के संगरूर जिले के दिड़बा में अपने चचेरे भाई दिनेश की शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट थे। परिवार के अन्य लोग दूसरी गाड़ियों में सवार होकर उनके साथ ही लौट रहे थे।

हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी की रोशनी गाड़ी चला रहे चालक की आंखों में पड़ी। इससे उनकी कार सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी से जा टकराई और हादसे में दोनों सगे भाइयों विशाल जिंदल (28) और हिमांशु (26) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में 3-3 लोग सवार थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।



जैसे ही हादसे का पता परिजनों को लगा शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मूनक के सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शवों को अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पिता अनिल कुमार के बयान दर्ज किए हैं।



बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार हिमांशु चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ब्रेजा सवार रविंदर सिंह भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए संगरूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दोनों गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में उजड़ा परिवार



जाखल अनाजमंडी में आढ़त का काम करने वाले व्यवसायी अनिल जिंदल के दो बेटे हिमांशु और विशाल थे जबकि एक बेटी है। दोनों भाई पिता के साथ ही आढ़त के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। विशाल शादीशुदा था और उसके एक साल का बेटा है। जबकि हिमांशु अविवाहित था। विशाल की शादी की करीब 5 साल पहले हुई थी। इस हादसे ने बेटे के सिर से पिता का साया छीन लिया। दोनों बेटों की असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक साथ जली दोनों भाइयों की चिता



पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मंगलवार दोपहर जब दोनों भाइयों के शव घर पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहा था। इसके बाद दोनों भाइयों का अंतिम जाखल स्थित स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पोते के एक साल का होने पर करवाया था जागरण



मृतकों के पिता अनिल जिंदल ने पोते के एक साल का होने पर घर पर माता रानी का जागरण करवाया था। सभी बहुत खुश थे। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा कि परिवार के दो बेटे अब इस दुनिया में नहीं है। पहले जागरण और फिर परिवार में शादी की खुशियां थी। हादसे ने सारी खुशियां एकदम से छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed