सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council Chairman sought records of tenders and payments for four years

Fatehabad News: नगर परिषद चेयरमैन चार साल के टेंडरों और भुगतान का मांगा रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Chairman sought records of tenders and payments for four years
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बैठक कक्ष के हालात संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद हाउस के कार्यकाल को करीब डेढ़ साल बाकी रह गया है लेकिन खींचतान जारी है। नगर परिषद चेयरमैन ने अधिकारियों को पत्र जारी करके पिछले चार साल का रिकॉर्ड मांगा है। चेयरमैन ने अधिकारियों से वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में जारी किए टेंडर का रिकॉर्ड मांगा है।
Trending Videos


इसके अलावा ये भी रिकॉर्ड मांगा है कि टेंडर किस एजेंसी को दिया गया है और भुगतान कितना हो चुका है। इसके अलावा काटे गए जीएसटी की भी रिपोर्ट सात दिन में मांगी है। चेयरमैन विकास कार्य न होने से खफा होकर हाउस बैठक से भी मना कर चुके हैं। 19 मार्च को हाउस की बैठक रखी गई थी लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची का कहना है कि जब तक सभी वार्डों के टेंडर नहीं लगेंगे तब तक हाउस की बैठक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

फाइनेंस कमेटी की आज होगी बैठक, हंगामे के आसार

नगर परिषद कार्यालय में लंबे समय बाद बुधवार को दोपहर 3 बजे फाइनेंस कमेटी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में अधिकारी विकास कार्यों के एस्टीमेट रखेंगे। इसको लेकर कमेटी मंजूरी देगी। इस बैठक में पिछले 24 कामों की सूची भी रखी जा सकती है। फाइनेंस कमेटी में चेयरमैन, उपप्रधान, कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अधिकारी के अलावा पार्षद अर्जुन कटारिया, स्नेहलता गर्ग शामिल हैं। बता दें कि फाइनेंस कमेटी में पहले 24 कामों की सूची रखी गई थी, जिसको चेयरमैन ने मंजूरी नहीं दी थी। चेयरमैन का कहना है कि जो सूची तैयार की गई है उसमें वार्ड पार्षदों के साथ भेदभाव है।

-

उपप्रधान को नहीं मिली सूचना

नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि फाइनेंस कमेटी की बैठक के बारे में उन्हें मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे तक कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई सूचना आती है तो वे इसमें शामिल होंगी।

-

फाइनेंस कमेटी की बैठक बुधवार को दोपहर तीन बजे है। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसमें कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।

-सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed