सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy Commissioner's instructions: Clean all drains and sewers by June 30

Fatehabad News: उपायुक्त के निर्देश, 30 जून तक कर दें सभी ड्रेन व सीवर की सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner's instructions: Clean all drains and sewers by June 30
विज्ञापन
फतेहाबाद। मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ड्रेन, नालों और नहरों की सफाई का कार्य 30 जून से पहले हर हाल में पूरा किया जाए।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि जिले में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। जिले में मौजूद 13 प्रमुख ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंप हाउस, मशीनरी तथा अन्य बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक उपकरणों को समय रहते दुरुस्त रखा जाए। सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए कि उनके पास उपलब्ध 136 पंप सेट जो पानी निकासी के लिए उपयोग किए जाते हैं पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें।
जिन पंप सेटों की मरम्मत आवश्यक है, उन्हें समय रहते ठीक कर लिया जाए ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए गए कि वे आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पंप सेट की खरीद सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed