सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Took oath to protect environment on the theme Our Earth, Our Future, Our Responsibility

Fatehabad News: हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य, हमारी जिम्मेदारी थीम पर पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Took oath to protect environment on the theme Our Earth, Our Future, Our Responsibility
विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर स्थित आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की थीम हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य, हमारी जिम्मेदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
Trending Videos

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर मेकिंग, रोल प्ले, नेचर वॉक और पौधरोपण प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं रोल प्ले के जरिये प्रकृति की रक्षा के महत्व दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेचर वॉक के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति की सुंदरता बनाए रखने और उसके संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही एक पेड़ लगाओ, एक जीवन बचाओ के संदेश के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि आइए, हर दिन को पृथ्वी दिवस बनाएं, बदलाव लाएं और पृथ्वी से प्रेम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed