{"_id":"69e912714d032ccca806ba38","slug":"sarpanchs-should-increase-sports-facilities-in-villages-not-patronize-drug-smugglers-dc-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-152501-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच गांवों में बढ़ाए खेल सुविधाएं, नशा तस्करों की न हो पैरवी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच गांवों में बढ़ाए खेल सुविधाएं, नशा तस्करों की न हो पैरवी : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने सभी सरपंचों को निर्देश दिए कि गांवों में खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएं और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। कोई भी जनप्रतिनिधि नशा तस्करों की पैरवी या जमानत में सहयोग न करें और मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी भी प्रकार की सिरिंज उपलब्ध न करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि इसके उपयोग का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। वे बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित एनकोर्ड एवं नशा मुक्त भारत अभियान की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल व कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताएं, स्लोगन लेखन व अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएं।
उन्होंने कहा कि पंचायतों व वार्डों में खाली पड़ी इमारतों की नियमित जांच की जाए ताकि इन स्थानों का दुरुपयोग न हो सके। नशा मुक्ति से संबंधित सभी गतिविधियों का नियमित फीडबैक भी लिया जाए। बैठक में एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि जिले में पुलिस की गश्त लगातार जारी है और किसी भी हालत में नशे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सिरिंज के उपयोग पर रोक लगाई जा रही है तथा खाली स्थानों और खंडहर इमारतों की नियमित जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X