{"_id":"69cc084c01c3f36a77035994","slug":"drinking-water-bill-defaulters-connections-will-be-cut-notice-issued-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151177-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेयजल बिल बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेयजल बिल बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन, नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
भूना: थाना रोड पर उपभोक्ताओं को पेयजल बिल जमा कराने के लिए जागरूक करती जन स्वास्थ्य विभाग की टी
विज्ञापन
भूना। पेयजल बिल बकायेदारों और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ जन स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। विभाग की बिलिंग शाखा द्वारा गठित टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लंबे समय से बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस थमाए और उन्हें जल्द भुगतान करने के लिए जागरूक किया।
अभियान के तहत थाना रोड सहित कई क्षेत्रों में जांच की गई। टीम की सदस्य निर्मला ने बताया कि विभाग द्वारा तैयार सूची के आधार पर बकायेदार उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार सूचना देने के बावजूद बिल जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ अब कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर अवैध रूप से पानी का उपयोग करते हुए कनेक्शन पाए गए, जिन्हें मौके पर ही हटाया गया।
जिला संयोजक शर्मा लाली ने नागरिकों से अपील की कि वे समय पर अपने पेयजल बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि शहर में नियमित और स्वच्छ जलापूर्ति बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान में सतीश, संदीप, सोनू, दुष्यंत चोपड़ा, सुमनदीप, कांता, सुनील, प्रवीण सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Trending Videos