{"_id":"69bc3540a0b060d5900446b3","slug":"drizzle-continued-throughout-the-day-causing-a-drop-in-temperature-and-damage-to-crops-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150499-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनभर होती रही बूंदाबांदी, तापमान में आई कमी, फसलों के लिए नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनभर होती रही बूंदाबांदी, तापमान में आई कमी, फसलों के लिए नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में बूंदाबांदी के बीच गुजरते हुए वाहन संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का अहसास हुआ। हालांकि यह बदलाव जहां आमजन के लिए राहत लेकर आया, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादलवाही और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी रही। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। किसानों के अनुसार इस समय गेहूं की फसल पकाव की अवस्था में है। ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ और बारिश का दौर जारी रहा तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बूंदाबांदी के कारण सरसों की कटाई का कार्य भी रुक गया है। कई किसानों ने खेतों में कटाई शुरू कर दी थी लेकिन बारिश के चलते उन्हें काम रोकना पड़ा। गीली फसल को काटने और भंडारण में भी परेशानी आती है जिससे नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।
Trending Videos