{"_id":"69c968dc06ae2157ff0c4e05","slug":"electricity-corporation-counters-remained-open-even-on-holidays-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-151030-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छुट्टी के दिन भी खुले रहे बिजली निगम के काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छुट्टी के दिन भी खुले रहे बिजली निगम के काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वित्त वर्ष के समापन के चलते बिजली निगम ने रविवार को कैश काउंटर खुले रखे। बिजली निगम की वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण पीछे चार दिनों से ऑनलाइन बिल भुगतान सेवा पूरी तरह ठप रही। जिसके चलते उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान नहीं कर सके। वहीं बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की आधिकारिक वेबसाइट का पिछले चार दिनों से तकनीकी खराबी के कारण सर्वर डाउन चल रहा था। डिजिटल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पेमेंट गेटवे में एरर आने के कारण बार-बार असफलता मिल रही थी। ऐसे में वित्त वर्ष का अंतिम माह होने के चलते हजारों उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का निपटान करना चाह रहे थे, जिसको देखते रविवार के दिन काउंटर खुले रखे गए। बिजली निगम में जिले के 70,000 उपभोक्ताओं का 72 करोड़ का बिल बकाया है।
चार दिनों के बाद दूर तकनीकी खराबी
कैश काउंटर पर तैनात कर्मचारी सूबेदार महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली निगम की वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी को चार दिनों के बाद शुक्रवार देर रात्रि तक ठीक गया। इससे पिछले दो दिनों से ऑनलाइन बिजली बिल की राशि जमा होने लगी हैं। इससे बिजली निगम के बिल काउंटर पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम हुई है। रविवार को फतेहाबाद के बिजली निगम कार्यालय में केवल 6 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल जमा करवाए हैं।
दो दिनों की अतिरिक्त छूट
वेबसाइट में आई इस तकनीकी खामी को देखते हुए बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा करने की अंतिम तिथि इन चार दिनों के दौरान थी, उन्हें अब दो दिनों की अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है। इस अवधि के दौरान बिल जमा करने पर किसी भी प्रकार का सरचार्ज नहीं वसूला जाएगा।
:: रविवार को अवकाश होने के बावजूद कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे। सुबह 9 बजे से ही बिलिंग काउंटर शुरू कर दिए गए थे। सोमवार को भी काउंटरों पर स्टाफ तैनात रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में अधिक समय न लगे। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय पर अपना बिजली जमा करवा दें।
-रविंद्र, एसडीओ, सीटी सबडिवीजन, बिजली निगम फतेहाबाद।
Trending Videos