सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The administration issued a notice to the gas agency for negligence.

Fatehabad News: प्रशासन ने लापरवाही पर गैस एजेंसी को जारी किया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The administration issued a notice to the gas agency for negligence.
फतेहाबाद में गर्मी में सिलिंडर के लिए इंतजार करते हुए उपभोक्ता। 
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। मुकुल गैस एजेंसी टोहाना में शनिवार को गैस सिलिंडर की पर्ची लेने के लिए लाइन में लगी युवती के बेहोश होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रशासन की ओर से एजेंसी को नोटिस जारी कर विभिन्न निर्देश जारी किए हैं तथा दोबारा ऐसा मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
Trending Videos

फूड सप्लाई विभाग के नोडल अधिकारी की ओर से चारों गैस एजेंसियों को हिदायत जारी की है। वहीं एसडीएम आकाश शर्मा ने खुद निरीक्षण करने की बात कही है। वहीं जिले की अन्य एजेंसियों में भी ये ही हालात है। महिलाओं को लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके अलावा सिलिंडर लेने के लिए भी गर्मी में लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने ये जारी किए निर्देश : मुकुल गैस एजेंसी को जारी पत्र में प्रशासन की ओर से कहा गया कि महिलाओं के लिए अलग से काउंटर बनाया जाए, पीने के पानी की व्यवस्था, शेड का इंतजाम करने, प्राथमिक ऐड का इंतजाम करने की बात कही गई है ताकि दोबारा ऐसी समस्या न आए।
बतां दे कि मुकुल गैस एजेंसी में शनिवार को सिलिंडर की पर्ची लेने के लिए लाइन में लगी युवती को चक्कर आने से बेहोश हो गई थी जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल पाया था, न ही वहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था पाई गई थी।
शहर के रहने वाले मोहन सिंह व गोविंद ने कहा कि टोहाना क्षेत्र में एजेंसी द्वारा जानबूझकर लोगों को परेशान किया जा रहा है और प्रशासन के अधिकारी अपने ऐसी कमरों में बैठे रहते है जबकि गरीब लोग गैस के लिए लाइन में बीमार हो रहे है। उक्त एजेंसी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed