{"_id":"6a29b30f4c14425fe40cf544","slug":"harsh-sunlight-tormented-throughout-the-day-mercury-hit-43-degrees-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-155460-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनभर तेज धूप ने सताया, पारा 43 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनभर तेज धूप ने सताया, पारा 43 डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाइट जाने पर ओपीडी के बाहर इंतजार करते हुए मरीज संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गर्मी का लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम बादल छाने के बाद मौसम में कुछ राहत की उम्मीद जगी थी लेकिन बुधवार को तेज धूप और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाएं चलने से पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। इससे ओवरलोड और ओवरहीटिंग के चलते कई ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आने से विभिन्न क्षेत्रों में बार-बार अघोषित कट लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
एचएयू हिसार के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। 11 जून रात्रि से 13 जून के दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं चलने व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
:: तकनीकी खराबी से नागरिक अस्पताल में गुल रही बिजली
नागरिक अस्पताल में भी तकनीकी खराबी के कारण कई बार अघोषित बिजली कट लगे। बिजली बाधित होने से भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली न होने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी असर डाला।