सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Madam, my father behaves indecently, save me, accused father arrested

Fatehabad News: मैडम, मेरे पापा अश्लील हरकत करते हैं, मुझे बचा लो, आरोपी पिता गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Madam, my father behaves indecently, save me, accused father arrested
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 9 वर्षीय बच्ची ने स्कूल में अपनी शिक्षिका को बताया कि मैडम, मेरे पापा गलत हरकत करते हैं, मुझे बचा लो। इसके बाद मामले की सूचना बाल कल्याण समिति और जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि बाल कल्याण समिति फतेहाबाद की ओर से मिली शिकायत एवं जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद द्वारा भेजी सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ 7 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में बताया कि एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी शिक्षिका को बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकतें करते हैं। इसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा बच्ची की काउंसिलिंग करवाई गई जिसमें बच्ची के साथ गलत हरकतें होने की पुष्टि पाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब देखरेख और आगे की पढ़ाई पंचकूला में होगी
जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि बच्ची की देखरेख व आगे की पढ़ाई के लिए पंचकूला के बाल देखरेख गृह में भेजा जाएगा। बच्ची को संभालने वाला कोई नहीं है। दादा बीमार रहते है। बच्ची के भविष्य को देखते हुए देखरेख के लिए पंचकूला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed