सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Major road accident in Tohana Bus overturns in a field 3 dead including a woman and several injured

Tohana accident: खेत में पलटी बस, महिला सहित 3 की मौत, मौके पर पहुंचे सुभाष बराला ने की घायलों की मदद

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

यात्रियों ने ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि तज रफ्तार की वजह से ये हादसा हुआ है।

Major road accident in Tohana Bus overturns in a field 3 dead including a woman and several injured
खेत में बस पटलने से तीन लोगों की हुई मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फतेहाबाद से टोहाना आ रही विशाल टूर एंड ट्रेवल की 52 सीटर बस गांव अमानी व भोडी के बीच अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है।


हादसे में तीन लोगों की मौत

घटना सोमवार सुबह की है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मचारी राजेश ने बताया कि बस पलटने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। अभी तक तीन मौतों की पुष्टि हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप

बस में सवार यात्रियों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव चंदड निवासी एक यात्री राममेहर ने बताया कि वह टोहाना जाने के लिए बस में चढ़ा था। ड्राइवर शुरू से ही तेज गति से बस चला रहा था। गांव भोडी के पास बस बेकाबू होकर खेत में जा पलटी। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में मदद की और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। 

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार बस में करीब 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed