{"_id":"6a2ee96a5cc71696f40b09f5","slug":"blood-donated-with-enthusiasm-women-too-did-not-lag-behind-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155653-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उत्साह में किया रक्तदान, महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उत्साह में किया रक्तदान, महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टूकलां सीएचसी में लगाए गए शिविर में रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए संस्था के प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से खुशी नई उम्मीद संस्था और रेडक्रास के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मदर टेरेसा कॉवेंट स्कूल के प्रबंधक सुधीर बैनीवाल और ग्रीन वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष आशु गोयल ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रेडक्रॉस के सहायक सचिव रवि हुड्डा, सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र चुघ और सुनील भाटिया ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर मनोबल बढ़ाया।
खुशी नई उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गोपाल बंसल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जान बच सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। शिविर में मौजूद लोगों को संस्था की तरफ से रक्तदान को लेकर शपथ भी दिलवाई गई। संस्था की तरफ से महिला और पहली बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवीन बिंदल, नगेंद्र सरोहा, संदीप सुंडा, राजेश बाबू, राकेश आदमपुरिया, सूरज जोगपाल, प्रमोद घोटड़, गुलाब वर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।