सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Report sought from exam centers; distance of mobile towers inquired about

Fatehabad News: परीक्षा केंद्रों से मांगी रिपोर्ट, पूछा मोबाइल टावर की दूरी कितनी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Report sought from exam centers; distance of mobile towers inquired about
फतेहाबाद में राजकीय महिला महाविद्यालय संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से अगले माह हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) ली जा रही है। परीक्षा जिला मुख्यालय पर होगी। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग जिला मुख्यालय के 18 केंद्रों पर परीक्षा करवा सकता है।

परीक्षा में किसी तरह की कोताही न हो इसके लिए बोर्ड ने संस्थानों से 18 प्वाइंटों पर रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड ने संस्थानों से ये भी पूछा है कि मोबाइल टावर की दूरी कितनी है। टावर कौनसी कंपनी का है। पहले कब संस्थान सेंटर बना था। संस्थान में डेस्क कितने है, सीसीटीवी की व्यवस्था, कैमरों का मेगापिकस्ल और जनरेटर की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोर्ड तीन स्तरों में लेता है परीक्षा
शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा तीन सत्र में होगी। बोर्ड पहले दिन एक सत्र और दूसरे दिन दो सत्र में में परीक्षा लेगा। बोर्ड ने संस्थानों से बस स्टैंड की दूरी भी पूछी है।
विज्ञापन

-
जिला मुख्यालय के इन केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी
अपेक्स पब्लिक स्कूल
बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल
मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय ब्लॉक एक
मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय ब्लॉक दो
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल ब्लॉक एक
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल ब्लॉक दो
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक एक
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक दो
स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लाॅक एक
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लाॅक दो
पायनियर कॉवेंट स्कूल
श्री चेतन्य टैक्नो स्कूल
सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल
दि ऑलिव स्कूल
समसिद्ध इंटरनेशनल स्कूल
-
बोर्ड की तरफ से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ली जानी है। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। स्कूलों व कॉलेजों से रिपोर्ट बोर्ड में भेजी गई है।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed