{"_id":"6a2f83e27c26b69738000a53","slug":"fatehpur-murder-brother-accused-of-murdering-his-sister-sobbed-uncontrollably-in-lock-up-all-night-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'बहन को ठीक से समझाता तो वो मान...', पूरी रात हवालात में फूटकर रोया; कुएं के चबूतरे पर मिलीं टूटी चूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बहन को ठीक से समझाता तो वो मान...', पूरी रात हवालात में फूटकर रोया; कुएं के चबूतरे पर मिलीं टूटी चूड़ियां
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:22 PM IST
सार
फतेहपुर में बहन की हत्या के बाद पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला भाई पूरी रात हवालात में फूट-फूटकर रोया। सुबह कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। जेल जाने से पहले भाई ने कहा कि बहनोई मेरी बहन को तलाक दे रहे था।
विज्ञापन
1 of 10
fatehpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के फतेहपुर में शनिवार रात के करीब 11 बजे थे। धरियांव थाने में पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त थे। तभी हवालात से सिसकियों की आवाज आने लगी। कुछ देर बाद संतरी पहुंचा और उसने पूछा क्या हो गया क्यों सिसक रहे हो। इतना सुनते ही बहन की हत्या का आरोपी भाई संदीप सिंह यादव दबी आवाज में बोला, मुझसे गलती हो गई। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। वो मेरी बहन थी अगर उसे ठीक से समझाता तो वह मान जाती और आज हम सबके साथ होती।
पता नहीं मुझे कैसे इतना गुस्सा आ गया कि बचपन में जिसे अंगुली पकड़कर चलना सिखाया उसकी जिद के लिए घरवालों से लड़ा। इसके बाद भी उसे मैंने हमेशा-हमेशा के लिए खुद से दूर कर दिया। इसी पश्चाताप की अग्नि में संदीप सुबह तक जलता रहा। पूछताछ के बाद रविवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया।
2 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव उर्फ कल्लू की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना क्षेत्र के सोनही बड़नपुर निवासी पिंटू उर्फ अजय से हुई थी। शादी के बाद वह चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। तीन दिन बाद 16 मई को परिजन ने उसे तलाश करने के बाद ससुराल भेज दिया था।
3 of 10
घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन की हत्या के बाद शव कुएं में फेंका
बताया गया कि प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी बहन को 12 जून की रात भाई संदीप सिंह ससुराल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया था। शनिवार को उसने हसवा चौकी में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'परिवार को बदनामी झेलनी पड़ रही थी'
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन की वजह से परिवार को बदनामी झेलनी पड़ रही थी और लोग उन पर ताने कसते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने यह भी बताया कि शादी के बाद भी बहन का युवक से संपर्क बना रहा।
विज्ञापन
5 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे परिवार और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया था और बहनोई तलाक देने की बात कहने लगा था। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।