सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Honor Killing, brother's name was written on hand, yet 'bond of the relationship' could not be saved

नागवार गुजरी बहन की जिद: हाथ पर लिखा था भाई का नाम, फिर भी नहीं बचा 'रिश्ते का बंधन', मौत की नींद सुला दिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 15 Jun 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Honor Killing In Fatehpur: फतेहपुर में भाई ने अपनी बहन की केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी। आरोपी ने गला दबाकर बहन को मारने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

Fatehpur Honor Killing, brother's name was written on hand, yet 'bond of the relationship' could not be saved
Honor Killing In Fatehpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रंजू और उसके भाई संदीप के बीच कभी गहरा स्नेह रहा था। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार संदीप ही बहन की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उसकी शादी तक की जिम्मेदारी निभाता था। बहन की हर जरूरत का वह पूरा ध्यान रखता था। घटना के बाद जब पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रंजू के हाथ पर संदीप की बहन रंजू लिखा मिला।


यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि जिस भाई पर बहन को इतना भरोसा और अपनापन था उसी के हाथों उसकी जान चली गई। यह बात किसी के लिए भी स्वीकार करना कठिन है। कस्बे के लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम और लगाव की चर्चा अक्सर होती रहती थी। संदीप ने बहन की शिक्षा और शादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस रिश्ते के दर्दनाक अंत को लेकर लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं के चबूतरे पर मिलीं टूटी चूड़ियां
हसवा कस्बे में रंजू की हत्या के मामले में घटनास्थल से मिले साक्ष्य संघर्ष की कहानी बयां कर रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान जिस कुएं के पास युवती का शव मिला उसके चबूतरे पर टूटी हुई चूड़ियां बिखरी मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि हमले के दौरान युवती ने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा। इससे चूड़ियां टूट गईं।

 

फॉरेंसिक टीम ने टूटी चूड़ियों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ये टूटी चूड़ियां वारदात से पहले हुए संघर्ष की ओर इशारा करती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed